पलारी/बालोद। नगर पंचायत पलारी के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी लखन लाल गुरुपंच के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी विशेष रूप से पलारी पहुँचीं और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार एवं बैठके किये।
वार्डों में किया सघन जनसंपर्क
श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ पलारी नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मतदाताओं से नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कमल छाप पर बटन दबाकर लखन लाल गुरुपंच को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को रेखांकित किया
जनसंपर्क के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए बालोद नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने कहा:
”आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस ‘डबल इंजन’ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। यदि नगर पंचायत पलारी में भी भाजपा का अध्यक्ष चुनकर आता है, तो विकास कार्यों को और गति मिलेगी। लखन लाल गुरुपंच एक कर्मठ और जनप्रिय उम्मीदवार हैं, जो नगर की हर समस्या का समाधान करने में सक्षम हैं।”
कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
श्रीमती चौधरी के पलारी आगमन और आक्रामक प्रचार शैली से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ माहौल को पूरी तरह भाजपा मय कर दिया।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बालोद नपाध्यक्ष के इस दौरे से भाजपा प्रत्याशी की स्थिति पलारी चुनाव में और मजबूत हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान सम्माननीय जनो मे यज्ञदत्त शर्मा जी, राकेश यादव जी, राकेश छोटू यादव जी, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, मीना सत्येंद्र साहू जी, अश्वनी यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
