बालोद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल, बालोद द्वारा 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे गंगा मैया मंदिर, झलमला में एकत्रीकरण एवं पूजा से होगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे नया बस स्टैंड में शीतला मंदिर पूजा का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे अटल परिसर, जय स्तंभ चौक में माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया है। अंत में दोपहर 02:00 बजे भाजपा कार्यालय, जुगेरा में स्वागत एवं आभार कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
भाजपा शहर मंडल बालोद ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बाइक के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
