बालोद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल एवं जुंगेरा मंडल द्वारा विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा मैया की पावन धरा में माताजी का आशीर्वाद लेकर की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने उपस्थित होकर सभी मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर भाजपा शहर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में भ्रमण करते हुए आतिशबाजी एवं नारेबाजी के साथ रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक स्थित अटल परिसर पहुँचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद जुंगेरा मंडल द्वारा जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष भी स्वागत किया गया। अंत में जिला भाजपा कार्यालय में परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी मोर्चा अध्यक्षों सहित वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने उदबोधन के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूती देने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का संचालन शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा द्वारा किया गया तथा जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

