Oplus_131072
बालोद : 1 फरवरी 2026
आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 प्रस्तुत किया गया। बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता के लिए हितकारी और कल्याणकारी बताया।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है। बजट में रोजगार सृजन, आर्थिक वृद्धि और आम नागरिकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

प्रतिभा चौधरी ने विश्वास जताया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
हमने बनाया है हम ही संवारेंगे।
