बालोद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शहर मंडल बालोद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सारथी ने शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा की स्वीकृति के बाद नई टीम का गठन किया।
नई कार्यकारिणी में घासूराम गंधर्व और मनोज मालेकर को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दुष्यंत मनहर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई गई।
