बालोद, 25 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बालोद जिले के 16 हजार 488 हितग्राहियों के खातों में 16 करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। यह राशि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजी गई।

प्रदेश स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि भी अंतरित की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए हितग्राही
बालोद जिले में इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू
नगर पालिका परिषद बालोद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी
नगर पंचायत गुण्डरदेही अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन
नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम
नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती कुंती साहू
नगर पंचायत गुरूर अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी
जनपद पंचायत अध्यक्षगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि
पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री केसी पवार, श्री राकेश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक
जनप्रतिनिधियों ने योजना को बताया लाभकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है और हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने कहा कि योजना के तहत मिली राशि हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सच्चे विकास की पहचान है। उन्होंने कहा कि 10 हजार रुपये की राशि भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए वरदान साबित होगी।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में सुशासन स्थापित हो रहा है और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

हितग्राहियों को प्रमाणपत्र भी वितरित
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया और योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी।
इस अवसर पर हितग्राहियों को योजना के तहत राशि मिलने के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान
सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी
अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर
संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्रमांक /1433/ठाकुर
