बालोद, 28 मार्च। शहर के पांची सिनेमा में शनिवार को फिल्म केरला स्टोरी 2 का विशेष शो आयोजित किया गया। यह शो केवल छात्राओं के लिए रखा गया था और इसे पूर्णतः निःशुल्क प्रदर्शित किया गया। इस विशेष आयोजन में जिलेभर से लगभग 480 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ताराचंद सांखला, हरीश सांखला, संदीप लोढ़ा, निशा योगी, कमल पनपालिया, विनोद जैन, धर्म जागरण मंच संयोजक राज सोनी, प्राची लालवानी, दिनेश तापड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता विनय नामदेव, विवेक पाटीदार और धर्मेंद्र आहूजा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

फिल्म प्रदर्शन से पूर्व आयोजन समिति के सदस्य धीरज शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को सामाजिक जागरूकता के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को सही-गलत की पहचान करना सिखाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
फिल्म समापन के बाद जिला मंत्री निशा योगी ने छात्राओं को सामाजिक जागरूकता और धर्मनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यह पहल की गई है, जिसका उद्देश्य किसी भी जाति या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा, “आज की जागरूक बेटी, कल का सुरक्षित समाज बनाएगी।”

अंत में कमल पनपालिया ने सभी अतिथियों और उपस्थित छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य ममता साहू, बलराम गुप्ता, संदीप लोढ़ा, आशा पटेल, प्रीति देशमुख, सुनीता, मनहर प्रीति साहू, प्रदीप साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



