Oplus_0
संपादक – शेखर वर्मा
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी की सहमति, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल जी के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला अध्यक्ष माननीय श्री देशमुख जी की अनुशंसा के उपरांत, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, जिला बालोद के जिला संयोजक श्री गोविंद वाधवानी द्वारा जिले के सभी 17 मंडलों में व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई।
यह नियुक्तियाँ संगठन की मजबूती, व्यापारिक वर्ग के व्यापक जनसंपर्क तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं व्यापारी हितैषी योजनाओं को प्रत्येक व्यापारी तक पहुँचाने के उद्देश्य से की गई हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा व्यापारी समाज एवं आमजन के बीच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को प्रभावी रूप से पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल संयोजकों एवं सह-संयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद को पूर्ण विश्वास है कि सभी नव नियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन के मूल मंत्र “सेवा, संगठन और समर्पण” को आत्मसात करते हुए संगठन विस्तार, व्यापारी हितों के संरक्षण तथा जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सभी नव नियुक्त मंडल संयोजकों एवं सह-संयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
“संगठन ही शक्ति है — सेवा ही हमारा संकल्प।”
कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद