बालोद – भारत रत्न, युगपुरुष एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा संजारी-बालोद स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से मुक्त आश्रम, सरस्वती शिशु मंदिर मुक्त आश्रम, हथौद ( करहीभदर ) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के अटल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और विचारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में
श्रीमती संध्या परगनिहा जी (प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ एवं जिला प्रभारी बालोद),
माननीय दीपक म्हास्के जी (अध्यक्ष, राज्य मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड छत्तीसगढ़ एवं विधानसभा प्रभारी संजारी-बालोद),
श्री राकेश यादव जी (विधानसभा प्रत्याशी 2023)
उपस्थित रहकर विषय-वार संबोधन देंगे।
इस अटल स्मृति सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षद, जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-1 व बीएलए-2, सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजकों ने इसे केवल सूचना न मानते हुए आमंत्रण के रूप में स्वीकार करने तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सादर उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है, ताकि अटल जी की स्मृतियों को समर्पित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु
राकेश यादव (जिला संयोजक),
सौरभ लुनिया, टिनेश्वर बघेल, भुवनेश्वरी ठाकुर एवं हेमंत साहू
(जिला टोली – अटल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, जिला बालोद)
द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की गई है।
