बोड़ला (कवर्धा)।
ग्राम बोड़ला, जिला कवर्धा में वर्ष 2013 से निरंतर आयोजित हो रहा हिन्दू संगम सम्मेलन इस वर्ष भी पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन माघ मास की दशमी तिथि 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 18 जनवरी अमावस्या तिथि को सम्पन्न होगा। आयोजन स्थल बांधा टोला, बोड़ला निर्धारित किया गया है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह माननीय श्री राम दत्त चक्रधर जी मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन की तैयारियों के तहत 1 जनवरी से 7 जनवरी तक संतों द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान हिन्दू समाज को सत्य सनातन हिन्दू धर्म से जुड़े रहने, छुआछूत, ऊँच-नीच व भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, बच्चों को धार्मिक व संस्कारयुक्त शिक्षा देने, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं अध्यात्म से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में बांधा टोला बोड़ला में आयोजित हिन्दू संगम सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया गया।
यह जनसंपर्क अभियान अखिल भारतीय संत समिति के प्रांत अध्यक्ष महामंडलेश्वर संत श्री सर्वेश्वर दास जी एवं प्रांत महामंत्री संत श्री राधेश्याम जी महाराज के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
इस अभियान में प्रमुख रूप से परम शांति धाम के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री परमात्मा नंद गिरी जी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री चंद्रशेखर जी, भद्राचल क्षेत्र से भद्रकाली मंदिर के पुजारी संत श्री ललैयया जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति बालोद जिला अध्यक्ष संत श्री विनोद गिरी गोस्वामी जी सहित बलरामपुर एवं जशपुर जिलों से आए अनेक संतगण उपस्थित रहे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता कर सनातन संस्कृति को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें।
