oplus_1026
बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष कक्ष में आज नगर पालिका परिषद की ऊर्जावान एवं सरल-सहज अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी का जन्मदिन सादगीपूर्ण वातावरण में केक काटकर मनाया गया।


इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी नरेंद्र सोनवानी महामंत्री भाजपा शहर मंडल बालोद, शेखर वर्मा भाजपा वरिष्ठ नेता बालोद,पार्षदगण—गिरजेश गुप्ता, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव, श्याम यादव, कांति तरुण साहू, गोमती रात्रे, सुनीता मनहर, रीता सोनी, कलीमुद्दीन कुरैशी नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद बालोद,सुनील मलेकर—एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।


